उत्तराखंड में ये भर्ती हुई स्थगित, जानें अब कब होगी आयोजित..
उत्तराखंड: भारतीय सेना ने कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली स्थगित कर दी है। ये भर्ती रैली अगले माह एक से 10 सितंबर तक आयोजित होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे स्थगित किया गया है। जानकारी के अनुसार गढ़वाल मंडल की अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। यह भर्ती रैली 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच कोटद्वार में होनी थी, लेकिन खराब मौसम और सड़कों के बंद होने पर रैली स्थगित कर दी गई है। अब यह रैली आगामी 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को एआरओ, लैंसडाैन की ओर से नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं, अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
NEET रिजल्ट के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अलर्ट, 150 MBBS सीटों के लिए शुरू हुई तैयारियां..
रजिस्टर्ड श्रमिकों के लिए नई सुविधा, मोबाइल मेडिकल वैन से घर पर होगी 44 तरह की जांच..
गढ़वाल और कुमाऊं में खुलेंगे दो नए आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव..