अग्निपथ योजना के विरोध में एसएफआई का देहरादून में प्रदर्शन..
उत्तराखंड: देहरादून में अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को लेकर एसएफआई ने शनिवार को दून में प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से जल्द अग्निपथ योजना का फैसला वापस लेने की मांग उठाई हैं। जिस पर एसएफआई के प्रदेश सचिव हिमांशु चौहान का कहना हैं कि अग्निवीर भर्ती का नाम देकर सेना को निजीकरण की ओर ले जाया जा रहा है। भाजपा सरकार के इस फैसले का असर सेना की कार्यप्रणाली पर पड़ेगा।
फैसले का सर्वाधिक प्रभाव हमारे राज्य पर पड़ेगा जहां से आधे से अधिक परिवार भारतीय सेना से जुड़े हैं। युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा होगा। सरकार ने साजिश के तहत पिछले दो साल से आर्मी की भर्तियां रोक दी। अब आर्मी मे सिविल की तरह आउटसोर्स के आधार पर कार्य शुरू हो जाएगा, जो कि हमारी देश की सुरक्षा के साथ देश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा हमला है। सरकार जब तक यह फैसला वापस नहीं लेती तब तक एसएफआई लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..