गंगोत्री हाईवे पर बोल्डर गिरने से तीर्थयात्री की मौत..
उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल बताया जा रहा है। हादसा गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में वाहन में आगे बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। यात्री की पहचान उमेश रैकवार (30) पुत्र महेश रैकवार निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। हादसे के दौरान वाहन में आठ यात्री सवार थे।

More Stories
ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, चलते ट्रक पर गिरा भारी पत्थर..
सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा अब प्राथमिकता, मुख्य सचिव को निर्देश..
मक्कूमठ मॉडल बना मिसाल, ग्रोथ सेंटर से मजबूत हो रही ग्रामीण आर्थिकी..