हरिद्वार-ऋषिकेश में हर दिन 2000 श्रद्धालुओं के होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन- सीएम धामी..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को बढ़ाकर प्रतिदिन 2,000 करने के निर्देश दिए। चारोंधामों में भीड़ का दबाव कुछ कम होने पर सीएम ने ये निर्देश दिए।उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने चारोंधामों में भीड़ प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को 1,500 से बढ़ाकर 2,000 श्रद्धालु प्रतिदिन करने को कहा।
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सीएम ने जल संचय और जल संवर्द्धन की प्रभावी कार्ययोजना बनाने के लिए सचिव शैलेश बगौली और विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी नामित किया। सीएम का कहना हैं कि जल संचय एवं जल संवर्द्धन के प्रति संजीदगी के साथ योजना बनाने पर ध्यान दिया जाए। इसे जन आंदोलन के रूप में संचालित करने के लिए आम जनता को इससे जोड़ने के प्रयास किए जाएं।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..