एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल..
15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग एक नवंबर से 15 नवंबर तक फुल हो चुकी है। बुधवार को आईआरसीटीसी ने इस अवधि की यात्रा से पहले टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला। एक दिन के भीतर ही 15 नवंबर तक की सभी टिकट फुल हो चुकी है। उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर का कहना हैं कि 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 25 अक्तूबर को आईआरसीटीसी ने हेली सेवा की बुकिंग शुरू की है, जिसमें सभी टिकट फुल हो चुकी हैं।

More Stories
लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में गूंजेगी उत्तराखंड की आवाज़, चिपको आंदोलन पर बनी फिल्म का चयन
उत्तराखंड में जल्द हाइड्रोजन बस सेवा, दून-दिल्ली रूट से होगी शुरुआत..
भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की कमान..