
रक्षा बंधन से पहले महिला समूहों को सीएम धामी का तोहफा..
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना होगी शुरू..
उत्तराखंड: रक्षा बंधन से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा दिया है। सीएम धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से जहां उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा, वहीं दूसरी ओर उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी।
More Stories
केदारनाथ हादसे के बाद फिर शुरू हुई चारधाम हेली सेवा, सीएम ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश
प्रदेश के होनहारों को मिलेगा एक दिन का प्रशासनिक अनुभव, जिलों में लागू होगी नई प्रेरणादायक योजना
उत्तराखंड में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट..