बागेश्वर के उत्तरायणी मेले से प्रवासियों को जोड़ेंगे..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर बागेश्वर में मनाए जाने वाले उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। प्रवासी उत्तराखंडियों को भी मेले से जोड़ा जाएगा। सीएम का कहना हैं कि बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
मेले को पहचान दिलाने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अटल के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार ने सुशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उनका कहना हैं कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अटल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
सीएम धामी का कहना हैं कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने अपनी छोटी सी उम्र में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। इस दिवस पर विशेष रूप से राज्य के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल्द ही इन कार्यक्रमों को लेकर पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा व अन्य संबंधित विभागों की बैठक की जाएगी।

More Stories
विकास के दावों पर सवाल, कई किमी पैदल चलकर बुजुर्ग को डोली से पहुंचाया अस्पताल
पर्यटन स्थल मुनस्यारी की हेली सेवा पर सवाल, कम दूरी में ज्यादा किराया..
नेपाल सीमा से सटे इलाके में बड़ा हादसा, बरातियों से भरी बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरी..