September 20, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

आगामी चुनावों में विजय दिलाने के लिए कार्यकताओं से किया एकजुटता का आहवान…

आगामी चुनावों में विजय दिलाने के लिए कार्यकताओं से किया एकजुटता का आहवान

जिला मुख्यालय से गृहनगर अगस्त्यमुनि तक कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड़ शो…

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण की ताजपोशी के बाद पहली बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में मुख्यालय में एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई। युवाओं ने बाइक रैली के माध्यम से गर्मजोशी से प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के गुलाबराय से गृहनगर अगस्त्यमुनि तक रोड़ शो में उमड़े सैलाब ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया।

अगस्त्यमुनि में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में विजय दिलाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो रैली ने जनता में नया संदेश दिया है। जनता अब देश को तोड़ने वाले नकाबपोशों को पहचान चुकी है। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुऐ कहा कि आज उत्तराखंड में महिलाएं असुरक्षित हैं।

अंकिता, पिंकी, ममता जैसी बेटियों को न्याय दिलाने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वो झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता मामले में सारे साक्ष्यों को मिटाने, पिता से फोन पर हुई वार्ता को रिकार्ड करने के साथ उसे सार्वजनिक करने का कानूनन अपराध किया है। लिहाजा डीजीपी को हटा दिया जाना चाहिए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही। स्वागत समारोह में प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, पीसीसी सदस्य नवनीत सती, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हेमा पुरोहित, महासचिव नीरज त्यागी, जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, बीरेंद्र बुटोला, विनोद चंद, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, आनंद सिंह रावत, हरीश गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट व विनोद राणा, देवेन्द्र झिक्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग गीता झिक्वाण, धनराज बंगारी, कुंवर लाल आर्य, लक्ष्मण सिंह रावत, संतोष रावत, विजय चमोला, ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसाई, आनंद सिंह रावत, पीसीसी सदस्य दीपा देवी आर्य, देवेश्वरी देवी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ विक्की आनंद सजवाण, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद गुसाई, उमा कैंतुरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन विजयपाल जगवाण एवं युवा नेता संतोष रावत ने किया।

जिला मुख्यालय के गुलाबराय से पेट्रोल पंप तक निकाली गई रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आज भाजपा के राज में जनता दुखी और परेशान है। एक ओर प्रदेश में ट्रिपल एससी घोटाला, अंकित हत्याकांड और मंहगाई का लेकर जनता में आक्रोश है वहीं भाजपा अपने स्वार्थो के लिए जनता को भूल गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी एकजुट है। बुर्जुग, नौजवान पीढ़ी और मातृशक्ति बड़ी संख्या में कांग्रेस को मजबूत कर रही है। दोबारा कांग्रेस उसी मजबूती के साथ देश में काबिज होगी।

 

कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से पूरे देश में अलग संदेश गया है। जब जब गांधी पैदल चला है तब तब कांग्रेस मजबूत हुई है। कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में नही है। इस मौके पर कहा कि बीजेपी के सिल्पिंग सेल से ही कांग्रेस हारती रही है। अब कार्यकर्ता जागरूक है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया है जो पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें आइसोलेटेड कर दिया गया है। कहा कि कांग्रेस कैडर बेस पार्टी है। कहा कि सात महीने की मेहनत से कांग्रेस मजबूत हुई है। इस मौके पर नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

 

साथ ही उन्हें एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, वीरेंद्र बुटोला, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, बंसती रावत, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, विनोद राणा, गणेश तिवारी, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, माधो सिंह नेगी, संतोष रावत,आनंद रावत, कुंवर लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।