खाई में गिरे अंधे व्यक्ति को पुलिस ने निकाला सुरक्षित..
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में चल रहा उपचार..
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ में खाई में गिरे एक व्यक्ति का पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया। जिसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 सेवा के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ऊखीमठ पुलिस को सूचना मिली कि भारत सेवा आश्रम ऊखीमठ के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान अधीनस्थ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यक्ति का रेस्क्यू शुरू किया।
उक्त व्यक्ति केगिरने के कारण उस काफी चोटें आई हैं। रेस्क्यू के बाद उसे सकुशल ऊपर सड़क तक लाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में उपचार देने के बाद घायल व्यक्ति 108 सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भेजा गया। संबंधित व्यक्ति की पहचान धर्म सिंह पुत्र सूरवीर सिंह निवासी ग्राम बढ़ेथ, थाना अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। यह ऑखों से अन्धे हैं तथा इनको स्थानीय लोग सूरदास के नाम से जानते हैं।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू