कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सात नंवबर को बद्रीनाथ से शुभारंभ..
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सात नवंबर को बद्रीनाथ से शुभारंभ किया जायेगा। भारत जोड़ो यात्रा के जिला कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा सात नवंबर को बद्रीनाथ धाम से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। छः नवंबर को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता रात्रि विश्राम के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंच जायेंगे। इसके बाद अगले दिन यात्रा में भाग लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आग्रह किया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी गण, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता यात्रा में सम्मिलित होकर कांग्रेस को मजबूती देने का काम करेंगे।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..