अमरदेई को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ..
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए उप निर्वाचन में निर्वाचित अमरदेई शाह को जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग भूपेंद्र भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवाण, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिला अधिकारी दीपेन्द्र नेगी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डॉ सुदेश जुगरान, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पटवाल, लेखाकार राकेश रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

More Stories
बॉक्सिंग में उत्तराखंड का जलवा, पिथौरागढ़ की तीन बेटियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित..
UKSSSC भर्ती- लेखाकार, सहायक लेखाकार समेत 379 पदों पर होगी नियुक्ति, 15 अगस्त तक करें आवेदन..
बद्रीनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु, चारधाम यात्रा के 94 दिन में 45 लाख पार हुआ आंकड़ा..