September 20, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

बद्रीनाथ के दर्शन के बाद नीति-माणा घाटी का दौरा करेंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत..

बद्रीनाथ के दर्शन के बाद नीति-माणा घाटी का दौरा करेंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत..

नीति-माणा का भ्रमण कर गैरसैंण होते हुए होगी देहरादून वापसी..

दिल्ली में कर चुके हैं पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुकालात..

 

 

रुद्रप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सीधे बद्ररीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के बाद पूर्व सीएम नीति और माणा घाटी का भी दौरा करेंगे और देहरादून वापसी गैरसैंण होते हुए करेंगे। इससे पहले पूर्व सीएम रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय में भी कुछ देर के लिए रुके। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बताते चलें कि उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी और विधानसभा भर्ती घोटालों को लेकर माहौल गर्म है। ऐसे में पूर्व सीएम की सीधे दिल्ली में पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर कई चर्चाएं की जा रही हैं। बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व सीएम ने उत्तराखंड में भर्ती घपले को लेकर पूरी जानकारी पीएम को दे दी है। माना जा रहा है इस प्रकरण से उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी हलचल भी हो सकती है।

इधर, दिल्ली में पीएम से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत सीधे बद्ररीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। वह बद्रीनाथ में दर्शन करने के बाद नीति और माणा घाटी का भ्रमण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक उनकी बहुत पहले से यहां आने की योजना थी, मगर किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। वह गैरसैंण होते हुए देरादून वापसी करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वह पार्टी कार्यालय में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से पूर्व सीएम का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री बद्रीनाथ धाम को रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भाजपा के पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, बुद्धिबलभ थपलियाल, जिपंस भारत भूषण भट्ट, प्रधान अमित प्रदाली, महावीर पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।