
बीएसएफ ने नाकाम की पाक की नापाक हरकत, दस नौकाओं के साथ चार पाकिस्तानी गिरफ्तार..
देश – दुनिया : सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया, एक विशेष घात दल ने सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच कुछ आवाजाही देखी। इसके बाद जवान सतर्क हो गए और उन्होंने हरामी नाला के पास भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे मछुआरों को धर दबोचा।
सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक हरकत को एक बार फिर से नाकाम कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार को गुजरात में भारतीय समुद्री सीमा पार करते हुए चार पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 10 नौकाओं को भी जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया, कच्छ के ‘हरामी नाला’ क्षेत्र के पास से चारों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, नौकाओं से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया, एक विशेष घात दल ने सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच कुछ आवाजाही देखी। इसके बाद जवान सतर्क हो गए और उन्होंने हरामी नाला के पास भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे मछुआरों को धर दबोचा। अधिकारियों ने बताया पूरे इलाके की तलाशी की जा रही है।
More Stories
इन पांच राशि वालों की आय में बढ़ोतरी और नौकरी में तरक्की के योग..
इन पांच राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है सफलता..
मकर और मीन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी..