सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हरिद्वार में बढ़ी पुलिस सुरक्षा..
उत्तराखंड: पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चार राज्यों में बदमाशों में भगदड़ मच गई है जिसे लेकर हरिद्वार जिला भी संवेदनशील हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे चार राज्यों की पुलिस की नजरों से बचने के लिए हरिद्वार जिले में शरण ले सकते हैं। ऐसी आशंका को देखते हुए डीआईजी गढ़वाल की ओर से हरिद्वार जिले समेत गढ़वाल के अन्य जिलों में भी पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दे कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तलाश कर रही है। जिसके चलते चारों राज्यों में रहने वाले लॉरेंस के गुर्गों में भगदड़ मच गई है। पुलिस के डर से लॉरेंस के गुर्गे शरण लेने के लिए यूपी और उत्तराखंड की ओर रुख कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए हरिद्वार जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस की ओर से इन राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल की ओर से हरिद्वार समेत गढ़वाल के सभी जिले के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बॉर्डरों और हरिद्वार व रुड़की में लगे पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों पर संदिग्धों की तलाश के लिए 24 घंटे नजर बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। डीआईजी के निर्देश के बाद जिले की पुलिस और सीआईयू की टीम अलर्ट हो गई है। पुलिस और सीआईयू की टीम इन राज्यों की पुलिस से संपर्क कर लॉरेंस के गुर्गों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

More Stories
पहाड़ की ट्राउट को मिली नई उड़ान, नेपाल और ITBP तक पहुंची उत्तराखंड की मछली..
उत्तराखंड पुलिस का होगा नया लुक, वर्दी पर बैज और सरकारी भवनों पर दिखेंगे नए झंडे..
लोक भवन में शपथ लेकर राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, अधिकारियों ने किया स्वागत..