उत्तराखंड के चार जिलों में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित..
उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। बता दे कि बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 18 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 97 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92681 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को 1953 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वही चार जिलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें से देहरादून जिले में सात, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं, जिससे सक्रिय मामलों में कमी आई है। वर्तमान में नौ जिलों में 97 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.09 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत रही।

More Stories
हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षा, चार जिलों में 22 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान..
दवा खरीद की नई व्यवस्था अटकी, DG हेल्थ के पत्र के बाद शासन ने लिया फैसला..
बाल विवाह रोकने के लिए सरकार का एक्शन प्लान तैयार, हर गांव पर रहेगी नजर..