
अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट..
उत्तराखंड: चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह आठ बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना जयंती के अवसर पर यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में कपाट खुलने का समय लग्न निकाला गया, जिसके अनुसार 30 अप्रैल को 11,55 रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र और सिद्ध योग में कपाट खुलना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और भव्य अनुष्ठान संपन्न होंगे।
मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल का कहना हैं कि इससे पहले सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर खरसाली गांव से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ रवाना होगी उनको विदा करने उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था से भरा दृश्य होगा, जहां भक्तजन मां यमुना की डोली को विदाई देने के लिए एकत्र होंगे। परंपरा के अनुसार शनिदेव को मां यमुना का भाई माना जाता है, इसलिए वे उन्हें धाम तक छोड़ने जाते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल गौरव उनियाल, संजीव उनियाल प्रदीप उनियाल , कुलदीप,गौरव श्रवण,ममलेश, के शीतकालीन पुजारी पंकज उनियाल शेखर उनियाल भी मौजूद थे।
More Stories
हरिद्वार जमीन घोटाला- पहले चरण में नगर निगम के 5 अफसरों पर गिरी गाज, सेवा विस्तार भी हुआ खत्म..
खेल निदेशालय ने 905 आवेदन प्राप्त किए, नकद पुरस्कार वितरण प्रक्रिया पूरी..
पंचायत चुनाव न होने से उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतें नेतृत्व विहीन..