सीएम धामी ने नैनीताल में की जनसभा, गिनाई उपलब्धियां..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। देश, प्रदेश की तर्ज पर नगर परिक्षेत्र का भी विकास होगा। सीएम ने बलियानाला, चौराहा चौडीकरण, मेट्रोपोल समेत अन्य पार्किंग के कार्य भी गिनाए। इसके साथ है पीएम नरेंद्र मोदी की देशव्यापी योजनाएं समेत प्रदेश में यूसीसी, भू कानून, नकल विरोधी कानून के बारे में बताया। इससे पूर्व सांसद अजय भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक सरिता आर्या ने भी लोगों को संबोधित किया।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..