लोक सेवा आयोग ने जारी की PCS मुख्य परीक्षा की तिथि..
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से होगी। आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार शुरू हो चुका है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना हैं कि पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर दो से पांच फरवरी के बीच होगी। दो फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य हिंदी, द्वितीय पाली में निबंध, तीन फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-1, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-2, चार फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-3, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-4, पांच फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-5, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-6 की परीक्षा होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 17 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।
वही आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे 20 जनवरी तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर त्रुटि सुधार के लिंक पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन करें। आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..