कल खुलेंगे आदिबद्री मंदिर के कपाट,फूलों से सजाया गया मंदिर..
उत्तराखंड: आदिबद्री मंदिर के कपाट 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर आदिबद्री मंदिर परिसर के साथ ही नगर के सभी मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। बता दें कि कपाट उदघाटन की शुभ बेला पर और भगवान आदिबद्री के माघ मास के पहले श्रृंगार के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आदिबद्री मंदिर पहुचंते है। मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल का कहना हैं कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे। जबकि श्रद्धालु सुबह छह बजे से दर्शन कर सकेंगे। भगवान आदिबद्री नाथ मंदिर के कपाट वर्ष में एक माह (पौष)के लिए बंद होते हैं। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर समूह सहित पूरे बाजार को भब्य रूप से सजाया गया है।

More Stories
यूपी से डीएलएड, उत्तराखंड में सरकारी नौकरी, अब शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच..
केदारनाथ धाम में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन, अन्नकूट मेले को लेकर तैयारियां शुरू..
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, 15 सितंबर की तैयारी..