अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं की बदली डेट..
उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदल दी हैं। बाकी परीक्षाओं की तिथि पूर्ववत रहेंगी। आयोग से जारी सूचना के अनुसार अनुदेशक इंप्लाइबिलिटी स्किल की परीक्षा एक दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में होगी। अनुदेशक पेंटर जनरल की परीक्षा दो दिसंबर के बजाय एक दिसंबर को दोपहर 12 से दो बजे के बीच होगी। अनुदेशक सर्वेयर की परीक्षा 13 दिसंबर के बजाय दो दिसंबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में होगी।

More Stories
श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल अल्ट्रासाउंड सुविधा..
धराली आपदा- राहत से पुनर्विकास तक, 33 करोड़ के कार्यों से बदली घाटी की तस्वीर
राज्य का प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार 13 महिलाओं को, 8 अगस्त को होगा सम्मान समारोह..