विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड के इन चार गांव को मिला श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार..
उत्तराखंड: प्रदेश के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने को मंत्रालय की ओर से हर साल राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। पिछले साल पिथौरागढ़ जिले को सरमोली गांव में श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला था। इस बार चार गांवों को चयन हुआ, जिसमें उत्तरकाशी के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, हर्षिल व पिथौरागढ़ जिले के गूंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन का पुरस्कार दिया गया।

More Stories
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को मिलेगी मजबूती, रतूड़ा में तैयार होगा आधुनिक अतिथि गृह..
हरिद्वार से खुली पोल, अब 5 जिलों में मिड डे मील योजना की होगी गहन जांच..
यूरोपीय बाजार में छाई उत्तराखंड की लीची, इटली को हुआ पहला निर्यात..