सीएम धामी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-अगले साल सशक्त भू-कानून लाएगी सरकार..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भू-कानून को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों को 250 वर्ग मीटर जमीन नगर निगम के बाहर खरीदने की अनुमति है। हालांकि ऐसे मामले सामने आए हैं जहां एक ही परिवार के कई सदस्यों ने अलग-अलग नामों पर जमीन खरीदी हुई है।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि इन मामलों की जांच की जाएगी और अगर ऐसा पाया गया तो उन जमीनों को राज्य सरकार के नाम किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि जिस उद्देश्य के तहत उत्तराखंड में जमीन खरीदी गई है, उसका भी परीक्षण कराया जाएगा। यदि उस उद्देश्य से जमीन पर कोई कार्य नहीं किया गया तो उस जमीन को भी राज्य सरकार के नाम किया जाएगा। भू-कानून और मूल निवास के मुद्दों पर सीएम धामी ने संवेदनशीलता व्यक्त की और कहा कि अगले बजट सत्र में बृहद भू कानून लाया जाएगा। सीएम ने भरोसा दिलाया कि भू कानून के मुद्दे का समाधान हमारी सरकार करेगी. बता दें सीएम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भू कानून को लेकर प्रदेश में चर्चा और विवाद बढ़ रहा है।
राज्य स्थापना दिवस से पहले लागू नहीं हो सकेगा कानून..
सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का लागू करने की समय सीमा नाै नवंबर तय की हुई थी। समिति पूरी कोशिश में जुटी है। लेकिन अभी कुछ प्रावधान हैं जो करने हैं। इसलिए इसमें देरी हो रही है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में समिति की बैठक होगी। तब साफ होगा कि यूसीसी कब लागू होगा।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू