केदारनाथ रेस्क्यू- 12 हजार से अधिक लोगों को सकुशल निकाला गया बाहर, पैदल मार्ग पर रेस्क्यू अब भी जारी
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर एसडीआरएफ द्वारा लगातार रेस्क्यू और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गौरीकुंड से 150 और लिनचोली से 60 स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को पहाड़ी मार्ग से पैदल सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में फंसे सभी श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर लिया गया है। लगभग 5 से 6 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद 12 हजार 5 सौ से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू पूरा हो चुका है और सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। अब धाम में हक-हकूकधारियों और कुछ श्रद्धालु मौजूद हैं। लेकिन केदारनाथ पैदल मार्ग पर रेस्क्यू कार्य और सर्च अभियान अभी भी चलाया जा रहा है। बुधवार सुबह गौरीकुंड से 150 और लिनचोली से 60 स्थानीय लोगों और यात्रियों को पहाड़ी मार्ग से पैदल सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है।
सेना द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर पैदल पुल बनाया गया था। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और पुल नदी के तेज बहाव में बह गया है। जिसके बाद एक बार फिर से समस्या खड़ी हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 7 अगस्त को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश की संभावना है। जिसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजधानी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

More Stories
बॉक्सिंग में उत्तराखंड का जलवा, पिथौरागढ़ की तीन बेटियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित..
UKSSSC भर्ती- लेखाकार, सहायक लेखाकार समेत 379 पदों पर होगी नियुक्ति, 15 अगस्त तक करें आवेदन..
बद्रीनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु, चारधाम यात्रा के 94 दिन में 45 लाख पार हुआ आंकड़ा..