प्रदेश में अक्टूबर- नवंबर में होंगे राष्ट्रीय खेल, खेल मंत्री ने अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश..
उत्तराखंड: प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेल अक्तूबर से नवंबर के बीच आयोजित होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उनका कहना हैं कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, जो कि पूरे राज्य के लिए हर्ष की बात है। राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलने से देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से भी जाना जाएगा। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है, जिसकी तैयारियों के संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों से कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट बिना विलंब पटल पर आना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी खोलने में काफी आसानी हो जाएगी। स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रकिया वर्तमान में जारी है।कहा कि उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द भूमि स्थानांतरण की सहमति देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही प्रधानमंत्री द्वारा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास किया जाएगा। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल व उपनिदेशक शक्ति सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,एसडीआरएफ चला रही सर्च अभियान..
276 युवाओं को सरकारी सेवा में मिला मौका, सीएम ने गिनाईं भर्ती सुधारों की उपलब्धियां..
उत्तराखंड में 450 करोड़ की पेयजल योजनाओं का खाका तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव..