चारधाम यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आने लगी हैं। वहीं प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा से दुःखद खबर सामने आई है। यहां यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवा..
पहाड़ी सड़कों की तय होगी नई रफ्तार, 1128 किमी मार्गों का सर्वे कराएगा परिवहन विभाग..
उत्तराखंड में बिजली स्टोरेज को मिलेगी रफ्तार, ढकरानी समेत चार जगह बनेंगे बैटरी प्रोजेक्ट..