वनाग्नि ने की रोकथाम के लिए सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश..
उत्तराखंड: शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नें शासकीय आवास पर वनाग्नि की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के संबध में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम धामी ने बैठक में वनाग्नि रोकने के लिए दावानल की घटनाओं से प्रभावित जनपदों में जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए। सीएम धामी का कहना हैं कि दावानल की घटनाओं को रोकने के लिए बारिश पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता है, इसके लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करने के साथ ही फील्ड पर उतरने की ज़रूरत है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंगल में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए राजस्व पुलिस के साथ महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों एवं आपदा मित्रों का भी सहयोग लिया जाए।

More Stories
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, केदारनाथ-बद्रीनाथ में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन..
उत्तराखंड के शिक्षकों को राहत, रिक्वेस्ट के आधार पर होंगे तबादले..
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की हकीकत जानने ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी