चारधाम यात्रा – पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा..
केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख रजिस्ट्रेशन..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।
इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
केदारनाथ 3,52,879, बद्रीनाथ 3,04243, गंगोत्री 2,00,996, यमुनोत्री 1,93,998, हेमकुंड साहिब 14041

More Stories
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 400 से ज्यादा संक्रमित..
देहरादून में नशे के खिलाफ विशेष मुहिम, स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तरों तक दिलाई जाएगी शपथ..
दुर्गम जंगलों में भी रहेगी पैनी नजर..