परिवार के साथ इंदौर से ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा..
उत्तराखंड: ऋषिकेश में गंगा में पर्यटकों के डूबने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी इंदौर से परिवार के साथ घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार, इंदौर से एक परिवार ऋषिकेश आया था। शुक्रवार को युवक गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर थाना मुनिकीरेती(टिहरी गढ़वाल) के सच्चाधाम घाट के पास गया था।इस दौरान गंगा में नहाने के दौरान वह डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है।

More Stories
राजपुर में रफ्तार बनी जानलेवा, कार की टक्कर से पांच माह की गर्भवती की मौत..
नरेंद्रनगर का पॉलिटेक्निक बना इंजीनियरिंग संस्थान, इसी सत्र से 90 सीटों पर प्रवेश..
उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद अब पहुंचेंगे बड़े बाजार तक, CM धामी का बड़ा फैसला..