केदारनाथ पैदल मार्ग पर टूटा हिमखंड, 100 मीटर क्षेत्र में फैली टनों बर्फ..
उत्तराखंड: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कुबेर गदेरे में हिमखंड टूटने से रास्ता बंद हो गया। रास्ते में लगभग 100 मीटर क्षेत्र में टनों बर्फ फैलने से इसे साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। यह स्थिति श्रदालुओं के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करवा रही है। यात्री आस-पास के क्षेत्रों में बर्फ को साफ करने के लिए सरकारी अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद के लिए आश्वासन देते हुए उन्हें धैर्य और समझदारी का सुझाव दिया जा रहा है।
बता दे कि मंगलवार को पैदल मार्ग पर कुबेर गदेरे पर पसरे हिमखंड का ऊपरी हिस्सा ढह गया, जिससे टनों बर्फ रास्ते के 100 मीटर चौड़ाई वाले हिस्से में फैल गई। हिमखंड टूटने की रफ्तार इतनी तेज थी कि बर्फ रास्ते को पार कर कुछ ही देर में गहरी खाई तक पहुंच गई। गनीमत रही कि इस दौरान पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही नहीं हो रही थी।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..