उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का निधन..
लंबे समय से चल रहे थे बीमार..
उत्तराखंड: प्रदेश के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को राजधानी भोपाल में निधन हो गया। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि डॉ. कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। वहीं, सात जनवरी 2015 को उन्होंने विदाई ली थी। डॉ. कुरैशी के सामने दो कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों विजय बहुगुणा और हरीश रावत ने काम किया था। वहीं, उन्होनें प्रदेश में आपदा के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

More Stories
चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन का फैसला, बद्री-केदार मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध..
बुजुर्ग महिलाओं की जरूरतों के आधार पर बनेगी नई नीति, सरकार कर रही व्यापक तैयारी..
नेशनल स्की चैंपियनशिप से गुलजार औली, सैलानियों की भी उमड़ी भीड़..