आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं होंगे शामिल..
उत्तराखंड: प्रदेश में बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू होंगी। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट का कहना हैं कि परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शिक्षा निदेशक का कहना हैं कि परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे। विभाग की ओर से इसे प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..