उत्तराखंड में गुलदार की दहशत, अब यहां किया पांच साल के बच्चे पर हमला..
उत्तराखंड: पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। अभी घटना रुद्रप्रयाग से सामने आई है। जहां गुलदार ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। फिलहाल बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आपको बता दे कि रुद्रप्रयाग के खलिया गांव में एक गुलदार ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना हैं कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। बच्चे के सिर, पैर और हाथ पर गहरे जख्म हैं।
बता दें 71 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र वाले पर्वतीय जिलों में पिछले कुछ समय में गुलदार की दहशत बढ़ गई है। गुलदार घात लगाकर महिलाओं, बच्चों या पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। अब तो स्थिति यह है कि गुलदार घर में घुस कर बच्चों को उठा रहा है। इसके कारण ग्रामीण इलाके में बच्चे कई-कई दिन स्कूल नहीं जा पाते। कई गांव सिर्फ इसलिए खाली हो गए कि वहां रहने वाले लोग अब गुलदार का निवाला नहीं बनना चाहते। प्रदेश में गुलदार की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है, ऐसे में भोजन-पानी की तलाश इन्हें जंगल से बाहर रिहायशी इलाकों तक ला रही है।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू