व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन..
उत्तराखंड: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल, राज्य सम्पत्ति विभाग और उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए अधिसूचना राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई है। दोनों ही पदों की कुल 13 रिक्तियों पर भर्ती के लिए UKPSC द्वारा व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन के दौरान अनारक्षित उम्मीदवारों को निर्धारित 172.30 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए समान है। हालांकि, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 82.30 रुपये ही है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, कैटरिंग एवं होटल मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम तथा 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना तिथि 1 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है।

More Stories
धारा-27 के तहत शिक्षकों के तबादलों का रास्ता साफ, तीन हजार से ज्यादा आवेदन पहुंचे..
विधानसभा चुनाव- कर्मचारी सूची देने में लापरवाही पर 250 विभागों पर होगी कार्रवाई..
उत्तराखंड की 5.23 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, दिसंबर में आएगी पहली किस्त..