लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएससी को सरकार ने लौटाईं समूह-ग की 12 भर्तियां..
उत्तराखंड: पेपर लीक मामले के दौरान उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं समूह-ग की 22 में से 12 भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लौटा दी गई है। बची हुई भर्तियां दूसरे चरण में लौटाई जाएंगी। यूकेएसएसएससी अब इन भर्तियों की जिम्मेदारी संभालेगा। कार्मिक विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया हैं।
इसके बाद आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व आईपीएस जीएस मर्तोलिया को सौंपी गई। उन्होंने आयोग की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए सरकार से भर्तियां लौटाने का आग्रह किया था। इस बीच समूह-ग की भर्तियों के दबाव के चलते यूकेपीएससी की खुद की भर्तियां प्रभावित हो रही थीं। आखिरकार बुधवार को शासन ने 12 भर्तियां यूकेएसएसएससी को लौटा दीं। ये सभी भर्तियां अब यूकेपीएससी की परिधि से बाहर हो गई हैं। अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
ये भर्तियां अब यूकेएसएसएससी ही करेगा..
पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक भर्ती, अनुदेशक-कर्मशाला अनुदेशक भर्ती, वन विभाग स्केलर भर्ती, वैयक्तिक सहायक भर्ती, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार, मत्स्य निरीक्षक भर्ती, वाहन चालक भर्ती, कनिष्ठ सहायक भर्ती, वन आरक्षी भर्ती और बंदीरक्षक भर्ती।
जिन भर्तियों की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी, वह वहीं से होगी..
बता दे कि इन 12 में से जिन भर्तियों की चयन प्रक्रिया यूकेपीएससी शुरू कर चुका है, वह वही पूरा कराएगा। उनके नए अधियाचन यूकेएसएसएससी को आएंगे। जिन भर्तियों के अधियाचन लंबित हैं, वे यूकेएसएसएससी के माध्यम से ही होंगी।

More Stories
केदारपुरी में भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हुआ हवन..
देर रात फायरिंग से दहला बुड्ढी गांव, अधिवक्ता की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट..
देश में पहली बार उत्तराखंड में स्थापित होगी त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की पीएमयू..