उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 60 नए कोरोना संक्रमित..
उत्तराखंड: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले हैं, इनमें सर्वाधिक 37 केस देहरादून के हैं। दून में सक्रिय मरीज 201 हो गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में कुल 314 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के का कहना हैं कि मंगलवार को देहरादून में 37, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में नौ, टिहरी में दो, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 14 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोरोना के 314 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में तीन जिले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में कोरोना का पॉजिटीविटी रेट 3.94 प्रतिशत पहुंच चुका है। दूसरी ओर, मंगलवार को प्रदेश में 10 हजार 170 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..