7 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट..
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 7 नवंबर सोमवार को पूर्वाहन साढ़े ग्सारह बजे शीतकाल के लिए विधि विधान से बंद किए जायेंगे तथा द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 18 नवंबर को प्रातः आठ बजे बंद होंगे।
बद्री-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ हरीश गौड़ ने बताया कि तुंगनाथ के कपाट बंद होने के बाद तुंगनाथ भगवान की चल विग्रह डोली इसी दिन प्रथम पड़ाव चोपता पहुंचेगी तथा यहां रात्रि विश्राम करेगी। दूसरे दिन आठ नवंबर को देव डोली बणतोली होते हुए भनकुंड पहुंचेगी और रात्रि प्रवास भनकुंड में करेगी।
9 नवंबर को प्रातः देवडोली भनकुंड से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ पहुंच जायेगी। पूजा अर्चना के पश्चात डोली मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो जायेगी। इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, चंद्रमोहन बजवाल, पुजारी अतुल मैठाणी, रवीन्द्र मैठाणी, अजय मैठाणी डोली यात्रा के साथ मौजूद रहेंगे।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..