उत्तराखंड में मिले 148 नए कोरोना संक्रमित..
उत्तराखंड: प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 148 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 152 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 666 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 1432 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 109, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 11, अल्मोड़ा, बागेश्वर और टिहरी में दो-दो, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.45 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.37 प्रतिशत दर्ज की गई।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..