 
                अब फिर से UKSSSC कराएगा समूह-ग की 23 भर्तियां..
उत्तराखंड: पेपर लीक मामले के बाद जिन भर्तियों को कराने के आदेश राज्य लोक सेवा आयोग को दिए गए थे। समूह-ग की उन 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ही कराएगा।प्रदेश में पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समूह-ग की उन 23 भर्तियों को छीन कर राज्य लोक सेवा आयोग को दे दी गई थी। लेकिन अब इन भर्तियों को दोबारा से यूकेएसएसएससी ही कराएगा। इन भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को वापस करने की कवायद चल रही है।
2022 में सरकार ने UKPSC को सौंपी थी 23 भर्तियों की जिम्मेदारी..
आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई में यूकेएसएसएससी की कई भर्तियों के एक के बाद एक पेपर लीक होने के बाद सरकार ने समूह ग की 23 भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग को सैंप दिया था। इसके लिए सितंबर में सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन)(संशोधन) विनियम 2022 जारी किया था। हाल ही में यूकेएसएसएससी में नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की ताजपोशी हुई। जिसेक बाद से यूकेएसएसएससी ने रद्द हुई सभी भर्तियां बिना किसी विवाद के संपन्नन कराई हैं। जिसके बाद उन्होंने सरकार को पुरानी भर्ती लौटाने के लिए शासन को पत्र भेजा है। बाताया जा रहा है कि जल्द ही समूह-ग की भर्तियां UKSSSC को लौटाने पर फैसला हो सकता है।

 
                                         
                                         
                                         
                                        
More Stories
फूलों की घाटी में खत्म हुआ पर्यटन सीजन, इस बार घटे पर्यटक और आय दोनों..
सीएम धामी के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात, रेल मंत्रालय ने बढ़ाई ट्रेन की आवृत्ति..
PM मोदी के हाथों होने वाले सैन्य धाम उद्घाटन से पहले बड़ा विवाद, पीएमओ तक पहुंची शिकायत..