खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए खेल विभाग ने मांगे आवेदन..
उत्तराखंड: खेल विभाग ने वर्ष 2022-23 के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना हैं कि राज्य के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक इसके लिए 16 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। जो खिलाड़ी और प्रशिक्षक पुरस्कारों के लिए तय मानकों को पूरा करते हैं, वे समय से आवेदन करें। शासन ने हिमाचल पुत्र पुरस्कार के लिए 2022 में शासनादेश जारी किया था। शासनादेश जारी होने के बाद पहली बार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिलेगा।
More Stories
अब चीन बॉर्डर तक आसानी से पहुंचेगी सेना, ग्वालदम से तपोवन तक आर्मी रोड को मिली मंजूरी..
भाजपा ने प्रत्याशी के नामों का पैनल संसदीय बोर्ड को भेजा..
ओबीसी आरक्षण की स्थिति छह नवंबर तक बताए सरकार- हाईकोर्ट..