शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई डोली..
उत्तराखंड: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रुद्रनाथ जी की उत्सव विग्रह डोली अपने शीतकालीन स्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर के लिए रवाना हो गई है। आज ही 18 किमी की पैदल दूरी तय कर देर शाम तक रुद्रनाथ भगवान अपने शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएंगे। रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश भट्ट ने विधि विधान से मंदिर को शीतकाल के लिए बंद किया। इस मौके पर सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे। वहीं द्वितीय केदार मध्यमेश्वर की कपट 20 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

More Stories
मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों की मांग हुई पूरी, नर्सिंग अधिकारियों और फार्मासिस्टों का बढ़ा मानदेय..
उत्तराखंड की 235 किमी सड़कों के चौड़ीकरण को 297 करोड़ मंजूर..
दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, अंबेडकर के नाम पर होगा केंद्रीय पुस्तकालय..