October 18, 2024

आज मेष और वृश्चिक राशि वालों की आय में होगा इजाफा..

आज मेष और वृश्चिक राशि वालों की आय में होगा इजाफा..

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है

 

 

मेष- आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध फायदेमंद रह सकते हैं। किंतु निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। बोलचाल में सावधानी बरतें।

 

वृषभ- कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यालय में सहकर्मियों के सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मिथुन- प्रोफेशनल जीवन के लिए आज का दिन विशेष रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से कोई उपलब्धि हासिल हों सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं।

 

कर्क- यदि किसी नये व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा । किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।

 

सिंह- आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारियों की सहायता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा ।

 

कन्या- मन में प्रसन्नता महसूस करेंगे।कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वह आपके काम की प्रशंसा होंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी। कारोबार में किसी चीज़ को लेकर पूंजी निवेश कर सकते हैं।

 

तुला- आज का दिन किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को इन्क्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है।

 

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थित बेहतर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन खास रहेगा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

 

धनु- व्यापारी गतिविधियों में छोटी छोटी बाधाएं आ सकती है, जिससे मन परेशान रह सकता है। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

 

मकर- आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

कुंभ- आज आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है सहकर्मी का काम अटका सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

 

मीन- आज के दिन कार्यालय में उच्चाधिकारियों की मदद से धन लाभ होगा। कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना। व्यापार के क्षेत्र में कोई अहम फैसला ले सकते हैं जिसमें आगे चलकर सफलता मिलेगी।