उत्तराखंड में 12 जनवरी तक तैयार होगी युवा नीति, मंत्री रेखा आर्या ने दिए जल्दी काम पूरा करने के निर्देश..
उत्तराखंड: प्रदेश के युवाओं को सक्षम बनाने के लिए 12 जनवरी तक युवा नीति तैयार की जाएगी। इस संबंध में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय बैठक में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा नीति लाने के संकल्प को दोहराया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने नियोजन विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि नीति के मौजूदा ड्राफ्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता है। हमारा ध्येय है कि प्रदेश के हर युवा की भावना इस नीति में हो।
मंत्री रेखा आर्या का कहना हैं कि इसमें हर क्षेत्र और वर्ग का प्रतिनिधित्व हो, खासकर सीमांत क्षेत्रों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों से भी चर्चा की जाए, ताकि उनकी चुनौतियों को भी समझा जा सके। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव नियोजन विजय कुमार जोगदंडे, अपर निदेशक आरसी डिमरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बता दे कि युवा नीति बनाने में हर वर्ग और हर क्षेत्र के युवक-युवतियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह नीति युवाओं के सपने को साकार करेगी। सरकार न सिर्फ नीति बना रही है, बल्कि उसे प्रभावी रखने के लिए युवा आयोग का गठन भी करने वाली है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..