बीच बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने युवक की धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल..
उत्तराखंड: देहरादून के डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और भागने लगा।
लोगों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुजर रहे थे। हंगामा देख वह रुक गए मामले की जानकारी ली। इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी।

More Stories
नंदा गौरा योजना के तहत 19.23 करोड़ रुपये DBT से ट्रांसफर..
चंपावत की कोली ढेक झील ने बढ़ाई जिले की पर्यटन पहचान..
सीमा पार कर उत्तराखंड पहुंचे निहंग, देहरादून में नाकेबंदी और सघन चेकिंग से हाई अलर्ट..