घास काटते वक्त फिसला महिला का पैर, खाई में गिरकर महिला की मौत..
उत्तराखंड: चमोली जिले के जोशीमठ में हेलंग के जंगल में घास काटते समय एक महिला पैर फिसलने से खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव खाई से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार सलूड़ निवासी पूजा देवी (30) पत्नी कुलदीप लाल चारा पत्ती लेने के लिए जंगल गई थी। घास काटने समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ गई महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। स्थानीय निवासी देवी लाल का कहना हैं कि सूचना मिलते ही पर पुलिस मौके पर पहुचीं। जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने कहा कि पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..