
ऐसा क्या हुवा जो अपनी पत्नी पर फेंका तेजाब जानिए पूरा मामला..
देश – दुनिया : मोहल्ला खताड़ी निवासी एसिड अटैक पीड़ित महिला आशिया ने शुक्रवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। बीती 27 जून को नसीम ने अपनी पत्नी आशिया पर तेजाब डाल दिया था। महिला को रामनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
वह 46 प्रतिशत झुलस गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। एसडीम गौरव चटवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम आशिया ने एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया कि शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह कराया जाएगा। मृतका के पति नसीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
More Stories
तुला और कन्या राशि वालों के धन लाभ के बढ़ेंगे अवसर..
इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ..
आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ..