उत्तराखंड के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल..
उत्तराखंड: प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। जिले के शेष स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना हैं कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ जगहों पर बादल छाये रहेंगे । इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम में बदलाव से अभी लोगों को ठंडक का अहसास रहेगा।

More Stories
7844 करोड़ के अनुपूरक बजट में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता..
चमोली में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 12 योजनाओं पर 231.91 करोड़ रुपये होंगे खर्च..
देहरादून में जिम्नास्टिक चैंपियनशिप, बेटियों ने बिखेरा जलवा..