नेशनल गेम्स के लिए वाॅलंटियर्स की जरुरत, खेल विभाग ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया..
उत्तराखंड: 38 वें नेशनल गेम्स की तैयारियों के लिए उत्तराखण्ड खेल विभाग को दो से ढाई हजार वाॅलंटियर्स की आवश्यकता है। जिसके लिए खेल विभाग ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेशनल गेम्स के शुभंकर समेत अन्य प्रतीकों के लॉन्चिंग के बाद अभी तक लगभग दस हजार वाॅलंटियर्स अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेशनल गेम्स का आयोजन किसी विभाग का नहीं, बल्कि ये पूरे उत्तराखण्ड का है। नेशनल गेम्स सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि नेशनल गेम्स जैसे बडे़ आयोजन के लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है। वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिलहाल गतिमान है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत आर्या का कहना हैं कि कई रिटायर्ड अफसरों ने भी वाॅलंटियर बनने की इच्छा जताई हुए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से भी रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। वाॅलंटियर बनने के लिए खेल विभाग की वेबसाइट 38nguk.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्र 18 साल या इससे अधिक होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन कराते वक्त आपको श्रेणियों के दो विकल्प मिलेंगे। इसमें से एक खेल पृष्ठभूमि को इंगित करता विकल्प होगा, जबकि दूसरा विकल्प सामान्य होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप खेल विभाग से एक सर्टिफिकेट मिलेगा। यह ई-सर्टिकिकेट होगा, जो कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर एक व्यक्ति को दिया जाएगा। चयनित व्यक्तियों को नेशनल गेम्स 2025 का प्रमाण पत्र अलग से मिलेगा। चयनित वाॅलंटियर को खेल विभाग के स्तर पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाएगा। स्पोर्ट्स इवेन्ट से लेकर पार्किंग सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं में वाॅलंटियर सहयोग करेंगे।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..