बद्रीनाथ-केदारनाथ में VIP दर्शन के लिए देना होगा इतना शुल्क..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं से 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा, लेकिन इस बार बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी। आपको बता दे कि पिछले साल दोनों धाम में शुरू की गई शुल्क व्यवस्था से बीकेटीसी को 1.55 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पूजा-पाठ की व्यवस्था बीकेटीसी के माध्यम से की जाती है। यात्रा के दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं के साथ ही प्रोटोकॉल के अनुसार वीआईपी भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
पिछले साल बीकेटीसी ने तिरुपति बालाजी, माता वैष्णव, सोमनाथ व महाकाल मंदिर की तर्ज पर बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए शुल्क की व्यवस्था लागू की थी। 2023 में बद्री-केदार में 51 हजार से अधिक वीआईपी पहुंचे, जिससे 300 रुपये शुल्क के रूप में बीकेटीसी को 1.55 करोड़ की आमदनी हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना हैं कि इस साल 10 मई को केदारनाथ और 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। दोनों धामों में वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क लिया जाएगा। बीकेटीसी वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराती है और निशुल्क प्रसाद भी देती है। शुल्क से प्राप्त होने वाली आय को बीकेटीसी मंदिरों में विकास कार्य कराने खर्च करेगी। पिछले साल की तरह ही इस साल भी शुल्क रहेगा। वीआईपी दर्शन के लिए इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू