श्रीकांत त्यागी मामलें में पीड़िता को मिली सुरक्षा, एसएचओ समेत सात निलंबित किए गए..
उत्तराखंड : नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में महिला से हुई अभद्रता के मामले में अब तक सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है।
नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से हुई अभद्रता के मामले में एक एसएचओ समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और महिला की सुरक्षा के लिए दो पीएसओ तैनात किए गए हैं। यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
समान वेतन की दिशा में बड़ा कदम, ऊर्जा निगम ने जुटाई उपनल कर्मियों की जानकारी..
पहाड़ों में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 17 नए मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव..
तेजी से बढ़ रहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण, 4 लाख का आंकड़ा पार..