सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में शाम पांच बजे से होगी। जानकारी के अनुसार बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव आ सकता है। अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से चयन आयोग के प्रस्ताव के भी बैठक में आने की संभावना है। काष्ठ आधारित उद्योग के संबंध में भी चर्चा हो सकती है।

More Stories
बद्रीनाथ में अब नियमों का सख्त पालन, धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लेनी होगी मंजूरी..
चारधाम यात्रा से पहले झटका, केदारनाथ हेली सेवा महंगी, जल्द शुरू होगी बुकिंग..
देहरादून घटनाओं के बाद एक्शन में CM धामी, अपराधियों पर चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’..